फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का एक और वार: चीन हमारे लोगों को उठा रहा है, मोदी जी चुपचाप अच्छे दिनों का इंतजार कर रहे 

Thu, 03 Feb 2022 01:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरुणाचल प्रदेश में चीनी चालों की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में एक युवक के अपहरण की बात सामने आई थी, इससे पहले सीमा पर चीन द्वारा गांव बसाने का जिक्र भी पेंटागन की रिपोर्ट में किया गया था। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वास्वतिक नियंत्रण रेखा पर जारी चीनी कोशिशों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश की स्थिति को शर्मनाक बताया है। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'चीन ने पहले हमारे देश की जमीन पर कब्जा किया और अब हमारे नागरिकों का अपहरण व टॉर्चर कर रहा है। मोदी जी चुपचाप अच्छे दिनों का इंतज़ार कर रहे हैं।'

विज्ञापन


राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ एक खबर को भी साझा किया गया है। इसमें लिखा है कि अरुणाचल से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने कहा कि चीन लगातार हमारे लोगों को उठा रहा है, सरकार इसका हल निकाले। 

चीनी सेना के पास मिला था युवक
दरअसल, पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश से चीनी सेना द्वारा एक युवक के अपहरण की खबरें सामने आई थीं। मिराम तेरान नाम का यह युवक बाद में चीन में मिला। 27 जनवरी को उसे भारतीय सेना को वापस किया गया। मिराम के पिता ने आरोप लगाया था कि चीनी सेना द्वारा अपहरण किए जाने बाद उनके बेटे को शारीरिक व मानिसक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसे लातों से मारा गया, इलेक्ट्रॉनिक शॉक दिए गए। इससे उनका बेटा सदमे में चला गया है।
विज्ञापन


अरुणाचल में गांव बसाने की भी आई थीं खबरें 
पिछले दिनों चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश से जुड़ी सीमा पर गांव बसाने की भी खबरें सामने आई थीं। इसकी सेटेलाइट तस्वीरें भी साझा की गई थीं। पेंटागन की रिपोर्ट में भी इसका जिक्र किया गया था। हालांकि, भारतीय सेना के सूत्रों ने इसका खंडन किया था। सेना के सूत्रों का कहना था कि चीन द्वारा गांव अपने कब्जे वाली जमीन पर बसाया गया है। भारत के नियंत्रण वाली जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं किया गया है। भारतीय सीमा पूरी तरह सुरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें