फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब राहुल गांधी ने अपना वाहन रुकवाकर घायल पत्रकार को पहुंचाया अस्पताल

Wed, 27 Mar 2019 06:48 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों की तारीख पास आते-आते सभी राजनेताओं के तेवर बदलते जा रहे हैं। ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो सामान्यत: देखने को नहीं मिलतीं। ऐसा ही कुछ किया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने। राहुल गांधी ने बुधवार को जब एक पत्रकार को घायल अवस्था में देखा जो एक सड़क हादसे में चोटिल हो गए थे, उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया औऱ घायल पत्रकार को अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष के दल द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी राजस्थान के पत्रकार राजेंद्र व्यास का सर थामे दिख रहे हैं। गांधी व्यास को एम्स ले गए। बता दें कि व्यास केंद्रीय दिल्ली में हुमायूं मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। व्यास राजस्थान में खुद का समाचार पत्र चलाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें