फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने गर्लफ्रेंड से कहा चलो...': सोनिया की किताब के विमोचन पर राहुल ने सुनाया कैम्ब्रिज का किस्सा; क्या कहा?

Mon, 16 Nov 2026 08:52 PM IST
शिवम गर्ग एएनआई, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब के विमोचन पर पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र करते हुए कैम्ब्रिज का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वह उन्हें उस रेस्टोरेंट में ले गए थे, जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे।
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के विमोचन कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सार्वजनिक मंच पर पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। उन्होंने अपने माता-पिता की मुलाकात से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की पहली मुलाकात कैम्ब्रिज के वर्सिटी रेस्तरां में हुई थी। कई साल बाद जब वह खुद कैम्ब्रिज पहुंचे, तो उस रेस्टोरेंट को देखने की इच्छा हुई।

विज्ञापन


गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे रेस्तरां
राहुल गांधी ने कार्यक्रम में बताया कि उनके माता-पिता के बारे में कई तरह की कहानियां प्रचलित थीं। इनमें से एक कहानी उनके वर्सिटी रेस्तरां में मिलने की थी। उन्होंने कहा कि कई साल बाद एक बार मैं कैम्ब्रिज गया। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा, 'चलो वर्सिटी रेस्तरां चलते हैं'। मैं देखना चाहता था कि मेरे माता-पिता की मुलाकात आखिर कहां हुई थी।

मैं रेस्तरां में जाकर बैठ गया। वहां मेरे पास मेन्यू लाया गया। मैंने वहां मौजूद व्यक्ति से कहा, 'मेरे माता-पिता इसी रेस्तरां में मिले थे'। यह सुनकर उसने मेरी तरफ देखा और कहा, 'अच्छा, वे दोनों! मैं उन्हें जानता हूं'। मैंने हैरानी से पूछा, 'आप उनके बारे में क्या जानते हैं?' उसने कहा, 'अरे, वे दोनों। मैं बिल्कुल जानता हूं कि आप किनकी बात कर रहे हैं'।
विज्ञापन


कई विपक्षी दलों के नेता कार्यक्रम में हुए शामिल
दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रमुख हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय शामिल थे। 

इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें