फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम नेहरू के पदचिह्नों पर राहुल', 11 सितंबर को कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में देंगे भाषण

Thu, 31 Aug 2017 06:09 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में ‘समसामयिक भारत तथा विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के समक्ष रास्ते’ विषय पर 11 सितंबर को अपने विचार व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि राहुल ‘इंडिया एट 70 : रिफ्लेक्शन्स ऑन द पाथ फॉर्वर्ड’ विषय पर व्याख्यान देंगे। इसका आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशलन स्टडीज बर्कले रिसर्च ऑन कंटम्प्रेरी इंडिया प्रोग्राम और द इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया स्टडीज मिल कर कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय ने कहा, ‘राहुल गांधी ने 2013 में पार्टी का उपाध्यक्ष पद संभालने के बाद कांग्रेस पार्टी के पुनर्गठन का काम किया है। यूसी बर्कले में हम समसामयिक भारत तथा विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के समक्ष रास्ते विषय पर उनके विचार सुनेंगे।
विज्ञापन


वह अपने परदादा एंव देश के पहले प्रधानमंत्री के ही पदचिह्नों पर चल रहे हैं जिन्होंने 1949 में बर्कले में एतिहासिक भाषण दिया था।’ इस बीच, मानवाधिकार संगठन सिख फॉर जस्टिस ने विश्वविद्यालय से राहुल को भेजे गए आमंत्रण को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस पार्टी की भूमिका होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें