फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सिटिजन्स से भिड़े अंबाती रायडू, पुलिस में हुई शिकायत

Thu, 31 Aug 2017 05:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
अंबाति रायडू
विज्ञापन
टीम इंडिया के क्रिकेटर अंबाति रायडू पर एक बुजुर्ग के साथ धक्का-मुक्की का आरोप लगा है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें रायडू अपनी कार के साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

रायडू पर आरोप लगा है कि सुबह वह तेज गति से कार चला रहे थे। इस दौरान उनकी कार से सैर पर निकले कुछ स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों को धक्का लगा। जब  इन लोगों ने विरोध किया तो अंबाती रायडू  कार से बाहर निकले और बुजुर्ग को धक्का मारने लगे। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर क्रिकेटर को वापस कार में बैठाया। इसके बाद वह वहां से चले गए। लोगों ने इस घटना की पुलिस में शिकायत की।  पीड़ित पक्ष इस मामले की बीसीसीआई से भी शिकायत करने की बात कह रहा है। 
  Ambati Rayudu fight and abusive language with pedestrian.Not a sportsmanship behavior of Cricketer .Should be ashamed of himself! pic.twitter.com/tbQ2x2zyfN — Jagan Reddy (@jaganreddy85) August 31, 2017
विज्ञापन

रायडू इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले रायुडू भारत के लिए 34 वनडे और 6 टी-20 मैच खेल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें