फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यह हादसा नहीं, लापरवाही है': मणिपुर में जहरीली शराब से मौतों पर राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा, क्या आरोप लगाए?

Sat, 21 Nov 2026 05:23 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत के बाद राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इसे हादसा नहीं, बल्कि सरकारी लापरवाही का नतीजा बताया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। राहुल ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की भी मांग की। आखिर इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है? क्या सरकार दोषियों को सजा दिला पाएगी? आइए, विस्तार से जानते हैं राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा...

 

विज्ञापन
राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों के लिए क्या मांग की? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतें कोई हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही का नतीजा हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि मणिपुर पहले हिंसा की मार झेल चुका है और अब जहरीली शराब लोगों की जान ले रही है, लेकिन सरकार अब भी सो रही है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर क्या आरोप लगाए?

  • राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जहरीली शराब से हुई मौतों पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राहुल ने कहा कि यह घटना भाजपा सरकार की लापरवाही का नतीजा है।
  • उनके मुताबिक, पहले हिंसा ने सैकड़ों घरों को तबाह किया और अब जहरीली शराब लोगों की जिंदगी छीन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद सरकार की ओर से जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।


राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों के लिए क्या मांग की?
कांग्रेस नेता ने मांग की कि जहरीली शराब के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को बिना देरी पूरी सहायता और उचित मुआवजा मिलना चाहिए। राहुल ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बेहतर इलाज और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद भी जताई। उनका कहना है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


मणिपुर में जहरीली शराब से कितने लोगों की मौत हुई?
चंदेल जिले के चकपी करोंग और आसपास के इलाकों में स्थानीय शराब पीने के बाद बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए। अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। करीब 150 मरीज इंफाल के शिजा अस्पताल में जांच और इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा बाबिना अस्पताल में भी कई मरीज भर्ती हैं। आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय शराब में जहरीला रसायन मेथनॉल मिला हुआ था। हालांकि, शराब कहां से आई और उसमें यह रसायन कैसे मिला, इसकी जांच जारी है।

मुख्यमंत्री और प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं?
मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को शिजा और बाबिना अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। चंदेल जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और जरूरी दवाइयां भी भेजी गई हैं। राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। जिला प्रशासन ने लोगों से संदिग्ध स्रोतों से बनी स्थानीय शराब नहीं पीने और अवैध शराब बनाने या बेचने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को सूचित करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें