फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- अर्थव्यवस्था को कैसे बर्बाद किया भारत में देखें

Tue, 20 Oct 2020 06:03 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जीडीपी वृद्धि दर में गिरावट और कोरोना से हुई मौतों को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। राहुल ने सोमवार को भारत व पड़ोसी देशों में 2020 में जीडीपी वृद्धि दर और प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना से मरने वालों की संख्या की तुलना करने वाला ग्राफ साझा किया। राहुल ने ट्वीट किया, देखिये कैसे अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद किया जाता है और तेजी से अधिकतम लोगों को संक्रमित किया जाता है।

विज्ञापन


राहुल ने जो आंकड़े साझा किए हैं, उनके मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर -10.30 फीसदी रहने का अनुमान है, जो इंडोनेशिया, पाकिस्तान, मलयेशिया, थाइलैंड, अफगानिस्तान और अन्य एशियाई देशों की तुलना में ज्यादा बड़ी गिरावट होगी। वहीं, प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना से होने वाली मौत के मामले में भारत चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया तथा कई अन्य देशों से आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें