फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून को सही बताने वाले किसानों के पक्ष में हल क्या निकालेंगे: राहुल

Mon, 30 Nov 2020 06:47 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों की आय बढ़ाने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि वादा था किसानों की आय दुगनी करने का।

विज्ञापन


मोदी सरकार ने आय तो कई गुना बढ़ा दी लेकिन अदानी-अंबानी की। जो काले कृषि कानूनों को अब तक सही बता रहे हैं, वो किसानों के पक्ष में हल क्या खाक निकालेंगे। उनका कहना है कि अब किसान की बात होगी। कांग्रेस ने मांग की है कि तीनों कानून तत्काल रद्द किए जाएं। प्रधानमंत्री स्वयं किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करें। 


महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किसानों के आंदोलन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार खेती हड़पने के तीन काले कानूनों को सही बता किसानों के साथ ष़ड़यंत्र कर रहे हैं। खेती को गुलामी की जंजीरों में जकड़ने का षड़यंत्र कर एफआईआर दर्ज करवा लाठियां और आंसू गैस चलवा चलवा रही। किसान और कांग्रेस भाजपाई षड़यंत्र को विफल करेंगे। 
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कही कि आज देश के प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश में आंदोलनरत किसानों का अपमान करते हुए कृषि विरोधी काले कानूनों को सही बता दिया। जब देश का प्रधानमंत्री ही 62 करोड़ किसानों की बात सुनने के बजाय पूंजीपतियों के पोषण के तीन खेती विरोधी काले कानूनों को सही बताए, तो न्याय कौन देगा।

भाजपा के प्रवक्ता व सांसद, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर किसानों को ‘आतंकी’ बताते हैं। उत्तर प्रदेश के एक मंत्री किसानों को ‘गुंडा’ कहते हैं। शांतिपूर्वक तरीके से कानूनों के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली आ रहे किसानों पर 12 हजार एफआईआर भाजपा सरकार ने दर्ज की हैं। 

कांग्रेस ने मोदी सरकार से मांग की है कि तीनों खेती विरोधी काले कानूनों को ‘सस्पेंड’ करने की फौरन घोषणा  करें। किसानों के खिलाफ दर्ज सभी 12 हजार मुकदमे बगैर शर्त वापस लेनें की घोषणा करें। प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर किसानों को आतंकी बताने व उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें