फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ की नस्लें तबाह हो जाएंगी लेकिन नहीं बदलेगा हैदराबाद का नाम : असदुद्दीन ओवैसी 

Mon, 30 Nov 2020 05:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी और योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखने वाले योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा, योगी आदित्यनाथ की नस्लें तबाह हो जाएंगी पर हैदराबाद का नाम नहीं बदलेगा। ओवैसी ने शनिवार देरशाम हैदराबाद निकाय चुनाव के लिए एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम में अपने समर्थकों से कहा, अब चुनाव हैदराबाद और भाग्यनगर के बीच है। अगर तुम हैदराबाद का नाम नहीं बदलाना चाहते तो मजलिस के लिए वोट करो।  

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा, वे (भाजपा) नाम बदलना चाहते हैं। तुम्हारा नाम बदल जाएगा लेकिन हैदराबाद का नहीं। यूपी के सीएम से उन्होंने पूछा कि क्या आपने नाम बदलने का ठेका लिया है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए ओवैसी ने कहा, इस चुनाव में उन्होंने इतने लोगों को बुला लिया है, अब केवल डोनाल्ड ट्रंप का पहुंचना बाकी है।

वो भी आ जाएं तो भी कुछ नहीं हो सकता यहां। क्योंकि उसका भी हाथ थामे पीएम मोदी नजर आये थे और कहा था कि अबकी बार ट्रंप सरकार लेकिन हुआ क्या वो भी गड्ढे में गिर गया। ओवैसी ने कहा, ये लोग लाख जिन्ना जिन्ना रट लें। हमने जिन्ना की मोहब्बत को ठुकराने का काम किया। जो रजाकार थे पाकिस्तान चले गए और जो वफादार थे वो हैदराबाद में रहने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें