फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..जब छात्र ने PM मोदी से पूछा- क्या आप 2019 की परीक्षा के लिए तैयार हैं?

Fri, 16 Feb 2018 08:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हजारों छात्रों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी की छात्रों से अपनी तरह की यह पहली मुलाकात थी। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम के तहत संबोधित कर रहे थे। अपनी बातचीत में  उन्होंने परीक्षार्थियों को आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाया।  

विज्ञापन


इस दौरान पीएम ने बच्चों से बड़े ही दोस्ताना अंदाज में बात की शुरुआत की। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप भूल जाइए कि आप प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि यह सिर्फ आपकी परीक्षा नहीं है बल्कि मेरी भी परीक्षा है और मेरी परीक्षा आपलोग लेने वाले हैं। उनके यह कहने के बाद एक छात्र ने प्रधानमंत्री मोदी से आने वाले 2019 लोकसभा चुनाव के बारे में सवाल पूछा। छात्र ने उत्सुकता के साथ पीएम मोदी से 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का जिक्र किया और पूछा कि क्या वह अपनी बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयार हैं? 

इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा, '  अगर मैं आपका शिक्षक होता तो मैं आप लोगों को पत्रकारिता में जाने की सलाह देता, क्योंकि आपके इस सवाल से लगता है कि कैरियर बनाने के लिए पत्रकारिता एक बेहतर ऑप्शन है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपनी 'बोर्ड की परीक्षाओं' के बारे में बताया कि हमारे लिए तो 24 घंटे ही परीक्षा रहती है। उन्होंने कहा कि अगर भारत के सुदूर किसी कोने में एक छोटी सी नगरपालिका का चुनाव होता है तो मीडिया ब्रेकिंग न्यूज में 'मोदी को झटका' लिखकर हेडलाइन चलाती है।  

उन्होंने परीक्षा में हार जीत को समझाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया उन्होंने कहा कि तब मैं राजनीति में नहीं था। गुजरात में चुनाव होने थे,  जनसंघ पार्टी ने 103 उम्मीदवार गुजरात चुनाव में  खड़े किए थे, जिसमें 99 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। इस चुनाव में महज चार उम्मीदवार की अपनी जमानत बचा पाए थे पार्टी ने तब भी मिठाई बांटी थी। पीएम ने बच्चों को समझाया कि असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए क्योंकि यह हमें बहुत कुछ सिखाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उस समय पार्टी (जनसंघ) की काफी निंदा हुई थी लेकिन वही जनसंघ आज की भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि उस समय उनकी पार्टी का लोकसभा में कोई अस्तित्व नहीं था लेकिन आज वही पार्टी लोकसभा की सबसे बड़ी पार्टी है। इसके लिए उन्होंने 125 करोड़ भारतीयों का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें