मोदी सरकार के पांचवें बजट के पेश होने के बाद से स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में आई गिरावट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष किया है।
राहुल ने शुक्रवार को चुटीले अंदाज में ट्वीट कर लिखा, ‘संसदीय भाषा में कहा जाए तो सेंसेक्स ने
मोदी सरकार के बजट के खिलाफ एक ठोस 800 अंकों का ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ रखा है।’
बता दें कि शेयर में बजट पेश होने के बाद भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को सेंसेक्स 800 अंक नीचे गिरा है।
अपने ट्वीट में
राहुल गांधी ने हैशटैग-बसएकसाल का इस्तेमाल भी किया। इसके जरिये उन्होंने कहना चाहा है कि मोदी सरकार को अब बस एक ही साल रह गया है।
राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भी एनडीए सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौकरियां उपलब्ध नहीं कराई। जबकि उन्होंने युवाओं से कई वादे किए थे।