कांग्रसे उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जजों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी प्रधानमंत्री का रियलिटी चेक था। मोदी की सरकार, मोदी द्वारा और मोदी के लिए है।
बताते चलें कि शुक्रवार को जजों की नियुक्ति के मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लगता है कि कॉलेजियम के निर्णय के मुताबिक जजों की नियुक्ति और स्थानांतरण नहीं करके केंद्र न्यायपालिका की गति रोकना चाहता है।
कोर्ट ने कहा कि जजों की नियुक्ति में अड़चनों को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते जो न्यायिक कार्यों में बाधा डाल रहा है। हम जवाबदेही में तेजी लाएंगे।'
चीफ जस्टिस ठाकुर सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय कॉलेजियम के प्रमुख हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे समय में सरकार पर कड़ा प्रहार किया है जब राज्यसभा में सरकार ने बताया कि 24 उच्च न्यायालयों में 478 पदों को भरा जाना है और वहां करीब 39 लाख मामले लंबित हैं।