फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Savarkar Row: राहुल बोले- सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की; उद्धव का जवाब- कांग्रेस नेता का बयान स्वीकार्य नहीं

Thu, 17 Nov 2022 02:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

वाशिम जिले में मंगलवार को अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत आयोजित एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि सावरकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रतीक हैं।  सावरकर ने खुद पर एक अलग नाम से एक किताब लिखी थी और बताया था कि वह कितने बहादुर थे।
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी विनायक दामोदर सावरकर के अंग्रेजों की मदद करने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की। राहुल ने महाराष्ट्र सरकार को भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की चुनौती भी दी। इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के एक धड़े के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेता टिप्पणी से पल्ला झाड़ लिया। उद्धव ने कहा कि उनकी पार्टी वीडी सावरकर का बहुत इज्जत करती है और वह स्वतंत्रता सेनानी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे मन में स्वतंत्र वीर सावरकर के लिए बहुत सम्मान और विश्वास है और इसे मिटाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन


राहुल ने सावरकर का कथित पत्र भी पढ़ा
लोगों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक पत्र को पढ़ा। दावा किया कि वह वीर सावरकर ने अंग्रेजों को लिखा था। राहुल ने पत्र को पढ़कर सुनाया कि सर, मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की विनती करता हूं। उस पर हस्ताक्षर भी किए गए थे। सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की। उन्होंने डर के मारे पत्र पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं को धोखा दिया।

क्या कहा था राहुल ने?
इससे पहले वाशिम जिले में मंगलवार को अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत आयोजित एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि सावरकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रतीक हैं।  सावरकर ने खुद पर एक अलग नाम से एक किताब लिखी थी और बताया था कि वह कितने बहादुर थे। कांग्रेस सांसद ने कहा था कि  सावरकर को अंडमान में दो-तीन साल की जेल हुई थी। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू की थीं। सावर ने अंग्रेजों की हर तरह से मदद की थी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया था किवह अंग्रेजों से पेंशन लेते थे, उनके लिए काम करते थे और कांग्रेस के खिलाफ काम करते थे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार को दी चेतावनी
राहुल ने कहा कि यह अवधारणा गलत है कि कांग्रेस, भाजपा के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रही है। 2024 के आम चुनाव में राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होने संबंधी सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा से ध्यान भटकाने का प्रयास है। राहुल गांधी ने उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कांग्रेस पर होने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैं ज्योतिषी नहीं हूं, भविष्य नहीं बता सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें