फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ...जब राहुल ने संसद में गिनाईं मोदी सरकार की असफलताएं, भाषण की 10 बड़ी बातें

Sat, 21 Jul 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीते चार साल में मोदी सरकार की असफलताओं का जिक्र किया। उन्होंने नोटबंदी, किसानों और राफेल डील जैसे मुद्दों पर केंद्र की असफलताएं गिनाई। भाषण खत्म करने के बाद वह पीएम के पास पहुंचे और उन्हें गले भी लगया। आईए जानते हैं कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण की 10 बड़ी बातें:- 
विज्ञापन

आंख नहीं मिला सकते प्रधानमंत्री...

2 of 11
1. 'मैं भाजपा और आरएसएस का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे हिंदू होने और शिवजी का मतलब समझाया। राहुल ने पीएम से कहा कि मैं आपके लिए पप्पू हो सकता हूं। यह कहने के बाद वह पीएम मोदी से गले मिले।'
विज्ञापन

मेरा धर्म बताने के लिए धन्यवाद...

3 of 11
2. 'पीएम मोदी और अमित शाह अलग तरह के नेता हैं और सत्ता को छोड़ना नहीं चाहते। पीएम देश की जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं।'

जुमले भी गिना दिए...

4 of 11
3. 'हत्या के दोषियों पर हार डाले जा रहे हैं। कहीं ना कही हिंदुस्तान को दबाया, कुचला और मारा जा रहा है। पीएम का फर्ज बनता है कि वह देश को दिल की बात बताएं। भीड़ द्वारा जब किसी पर हमला होता है तो वह उस शख्स पर नहीं बल्कि अंबेडकर जी के संविधान और सदन पर हमला होता है।' 
विज्ञापन

गैंगरेप की घटनाओं पर कब बोलेंगे

5 of 11
4. 'विदेशों में राय बन रही है कि भारत महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रहा है। गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं। लोग मारे, कुचले जा रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है।'
विज्ञापन

जादू से राफेल के दाम बदल गए...

6 of 11
5. 'राफेल डील को लेकर रक्षामंत्री ने कहा था कि उनका फ्रांस की सरकार के साथ गोपनीय समझौता किया। मैं निजी तौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति से मिला और उनसे पूछा कि क्या इस तरह का कोई समझौता है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है।'
विज्ञापन

आ गले लग जा...

7 of 11
6. 'मोदी जी जहां जाते हैं वहां रोजगार की बात करते हैं। कभी कहते हैं पकौड़े बनाओ, कभी दुकान खोलो। रोजगार छोटे और मध्यम वर्गीय विजनेसमैन लाएंगे। पीएम ने नोटबंदी किया। शायद समझ नहीं थी कि किसान, मजदूर, गरीब अपना धंधा कैश में चलाते हैं। चीन 50,000 युवाओं को 24 घंटे में रोजगार देता है। आप लोग (सरकार) 24 घंटे में 400 युवाओं को रोजगार देते हो।'

हिन्दी में भी बोलूंगा...

8 of 11
7. 'प्रधानमंत्री बाहर नहीं जाते, प्रधानमंत्री बाहर तो जाते हैं लेकिन सिर्फ ओबामा जी से मिलने, ट्रंप जी से मिलने।'

9 of 11
8. 'पीएम की बात सूट-बूट वालों सरकार से होती है। कमजोर और गरीबों के लिए थोड़ी सी भी जगह नहीं है। जो छोटे-छोटे दुकानदारों के दिल में है, किसानों के दिल में है वो प्रधानमंत्री तक नहीं पहुंचता।'

अखियों से गोली मारे...

10 of 11
9. 'प्रधानमंत्री ने किसानों को केवल एमएसपी दिया है, वहीं, कर्नाटक सरकार ने किसानों का 34 हजार करोड़ रुपये का लोन माफ किया है।'
विज्ञापन

आपके लिए मैं पप्पू हूं...

11 of 11
10. 'भाजपा वाले मुझे पप्पू कहते हैं लेकिन मैं आपसे नफरत नहीं करता हूं। मैं, मोदी, आरएसएस का आभारी हूं क्योंकि उन्होंने मुझे हिन्दू, शिव, हिन्दुस्तानी होने का मतलब सिखाया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें