फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसनसोल हिंसा: राहुल का BJP-RSS पर हमला, कहा- नफरत फैलाने वालों को जीतने नहीं देंगे

Sat, 31 Mar 2018 09:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा-संघ की विचारधारा पर एक बार फिर हमला बोला है। राहुल ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुई सांप्रदायिक हिंसा का हवाला देते हुए उन दो पिता की तारीफ की, जिन्होंने बेटे खो देने के बाद भी भाईचारे की मिसाल को कायम रखा है। 
विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट में लिखा है कि अपने बेटों को नफरत और सांप्रदायिकता के कारण खोने के बाद भी यशपाल सक्सेना और इमाम इम्दादुल रशीदी के संदेश दिखाते हैं कि हिंदुस्तान में प्यार हमेशा नफरत को हराएगा। 

राहुल ने लिखा है कि कांग्रेस की नींव भी करुणा और आपसी भाईचारे पर टिकी है। उन्होंने इसी बहाने भाजपा-आरएसएस को निशाने पर लेते हुए लिखा कि नफरत फैलाने वाली विचारधारा को जीतने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें