फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बताएं, क्या है उनके चीन कनेक्शन का राजः संबित पात्रा

Fri, 25 Jan 2019 10:56 PM IST
टीम डिजिटल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संबित पात्रा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने आज यह स्वीकार कर लिया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा के दौरान उन्होंने चीन के कुछ मंत्रियों से मुलाकात की थी। पात्रा ने कहा कि देश की सुरक्षा के मद्देनजर यह बेहद संवेदनशील मामला है कि देश के एक सबसे जिम्मेदार दल के नेता चीन के अधिकारियों-मंत्रियों से मुलाकात करते हैं, लेकिन इसके बारे में अपने ही देश की सरकार को कोई जानकारी देना सही नहीं समझते। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा कि इसके पहले भी डोकलाम पर भारत-चीन के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच राहुल गांधी एक बार चीन के मंत्रियों-अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। जब इस मामले की जानकारी मीडिया में आ गई तो पहले तो कांग्रेस ने इससे इनकार किया, लेकिन जब उनकी मुलाकात की फोटो सामने आ गई तब बेहद दबाव में उन्हें इस मुलाकात को स्वीकार करना पड़ा। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को देश को यह बताना चाहिए कि उनका चीन का ऐसा कौन सा संबंध है जिसे वे लोगों से छिपाकर कायम रखना चाहते हैं। 

संबित पात्रा ने कहा कि दो देशों के बीच संबंध होने चाहिए, और दोनों देशों के जिम्मेदार नेताओं के बीच मुलाकात भी होनी चाहिए। लेकिन इन मुलाकातों का एक प्रोटोकॉल होता है। एक प्रक्रिया होती है, उसी के आधार पर दोनों देशों के नेता एक दूसरे से मुलाकात करते हैं। लेकिन कांग्रेस को यह बात देश को बतानी चाहिए कि वे लोगों से छिपकर चीन के नेताओं से क्यों मुलाकात करना चाहते हैं। पात्रा के मुताबिक कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान चीन ने भारत सरकार से राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए इजाजत मांगी थी, लेकिन भारत सरकार ने चीन का अनुरोध तत्कालीन संबंधों को देखते हुए इनकार कर दिया था। इसके बाद भी राहुल का चीन के लोगों से मिलना संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें