फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले- देश में सिर्फ एक ही एनजीओ, जिसका नाम है आरएसएस, न्यू इंडिया में आपका स्वागत है

Wed, 29 Aug 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला है। उन्होंने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में हुई गिरफ्तारी पर ट्वीट करके कहा कि- नए भारत में सिर्फ एक ही एनजीओ के लिए जगह है और उसका नाम आरएसएस है। बाकी सभी एनजीओ बंद कर देने चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं को जेल भेज दीजिए और शिकायत करने वाले को गोली मार दीजिए। न्यू इंडिया में आपका स्वागत है। 
विज्ञापन

 
राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद किरण रिजिजू ने उन पर हमला बोला है। रिजिजू ने ट्वीट करके कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए माओवादीओं से नंबर एक का खतरा बताया था। लेकिन राहुल गांधी उन्हें खुले तौर पर समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर राष्ट्र की सुरक्षा है। 

महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे पुलिस ने मंगलवार को देश भर में कई नक्सल समर्थकों के आवास पर छापे मारे और माओवादी समर्थक वरवरा राव, सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा, बरनोन गोंजालविस और गौतम नवलखा को गिरफ्तार कर लिया। नवलखा को बुधवार तक राजधानी से बाहर नहीं ले जाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें घर में ही नजरबंद रखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को हैदराबाद में कवि वरवरा राव, फरीदाबाद व छत्तीसगढ़ में ट्रेड यूनियन की कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज, दिल्ली में गौतम नवलखा, ठाणे में अरुण फरेरा और मुंबई में बरनोन गोंजालविस के आवासों पर छापे मारे। गोवा में सामाजिक कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे के घर की तलाशी ली गई। रांची में स्टॉन स्वामी के यहां भी छापेमारी की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पर यलगार परिषद से संबंध और नक्सलियों के समर्थक होने का संदेह है। 

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों से संपर्क और जून में गिरफ्तार पांच लोगों से संबंध रखने वालों के घरों पर छापे मारे गए। संदिग्धों के वित्तीय लेनदेन और संचार के तरीकों की छानबीन भी की जा रही है। सभी आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं और यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें