फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले, सिंधिया एकमात्र नेता जो कभी भी मुझसे मिलने आ सकते थे 

Wed, 11 Mar 2020 05:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिंधिया के मुद्दे पर राहुल गांधी का बयान - फोटो : ANI
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी संग्राम मचा हुआ है और कांग्रेस की ओर से बयानों का सिलसिला लगातार जारी है। सिंधिया को सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने का वक्त नहीं मिल पाने की खबर पर खुद राहुल ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि सिंधिया को मुलाकात का वक्त न देने की बात गलत है। वह कभी भी मुझसे मिलने आ सकते थे। वह ऐसे एकमात्र ऐसे व्यक्ति रहे जो कभी भी मेरे पास सीधे आ सकते थे। 

विज्ञापन

 


बता दें कि पिछले कुछ दिन से मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच सिंधिया आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रह गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए सिंधिया ने कहा कि देश के इतिहास में शायद किसी को भी इतना बड़ा जनादेश नहीं मिला जितना कि एक बार नहीं दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें