फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- काश, कोरोना वैक्सीन की रणनीति पर होती ‘मन की बात’

Sun, 27 Sep 2020 10:19 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार की रणनीति पर सवाल उठाया है। उन्होंने रविवार को कहा कि काश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अपने 'मन की बात' का विषय बनाया होता।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'सवाल तो जायज है, लेकिन सरकार के जवाब का भारत कब तक इंतजार करेगा? काश, कोविड एक्सेस स्ट्रैटेजी ही मन की बात होती।' राहुल की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के प्रसारण के बाद आई।

 

अपनी प्रतिक्रिया के साथ ही राहुल ने एक खबर भी साझा की जिसमें देश के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने सरकार से पूछा है कि क्या देश में सभी को कोरोना का टीका देने के लिए उसके पास 80 हजार करोड़ रुपए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


पूनावाला ने शनिवार को ट्वीट किया था, 'त्वरित सवाल: भारत सरकार के पास अगले एक साल में 80,000 करोड़ रुपए उपलब्ध होंगे? क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय को वैक्सीन खरीदने और सभी को वितरित करने के लिए इसकी जरूरत होगी। यह अगली चुनौती है जिससे हमें निपटने की जरूरत है।'

सीरम इंस्टीट्यूट भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैक्सीन को ब्रिटेन की एस्ट्रेजेनिका के साथ तैयार कर रही है। ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित किया गया टीका अपने परीक्षण के तीसरे चरण में है और कंपनी एस्ट्राजेनेका पहले ही इसकी करोड़ों खुराक का उत्पादन करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें