फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, अक्तूबर से खोले जाएंगे सभी पर्यटन स्थल

Sun, 27 Sep 2020 09:59 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भुवनेश्वर
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच ओडिशा सरकार ने रविवार को एक बड़ा फैसला लिया। इस फैसले के अंतर्गत अक्तूबर से राज्य के सभी पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। बता दें कि सभी पर्यटन स्थल कोविड-19 महामारी के कारण छह महीने से अधिक समय से बंद हैं।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री जे पी पाणिग्रही ने रविवार को कहा कि उनके विभाग ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य के विभिन्न स्थलों को बढ़ावा देने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा, ‘‘हमने कोविड-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए अक्तूबर से सभी पर्यटक स्थलों को फिर से खोलने का फैसला किया है।'' हालांकि पाणिग्रही ने पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की तारीख का उल्लेख नहीं किया।
विज्ञापन


लोगों से राज्य में आने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

एक बयान में मुख्यमंत्री को उद्धृत कर कहा गया, ‘‘मैं आप सभी का ओडिशा में स्वागत करता हूं, क्योंकि हम राज्य को पर्यटन के लिए खोलेंगे और ओडिशा में आपके प्रवास के दौरान आपको सुरक्षित, सुखद और आरामदायक अनुभव प्रदान करने के प्रति उत्सुक हैं।’’ पटनायक ने लोगों को सड़क मार्ग के माध्यम से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 'ओडिशा बाई रोड' अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें