कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस की बड़ी जीत होगी और नतीजे आने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चौंक जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने गुजरात के लोगों में गुस्सा देखा है, यह गुस्सा इसलिए है क्योंकि पीएम मोदी और बीजेपी अपने वादों को पूरा नहीं कर पाए।
राहुल ने यह भी कहा कि गुजरात चुनाव एक तरीके से एकतरफा हो रहा है और जब नतीजे आएंगे तो भाजपा चौंक जाएगी। राहुल बोले कि वह पिछले तीन-चार महीने से गुजरात के लोगों का व्यवहार देख रहे हैं, उनके अंदर बीजेपी के खिलाफ गुस्सा लगातार बढ़ रहा है।
अल्पेश ठाकोर बोले- 80 हजार की मशरूम खाकर गोरे हुए PM, पहले मेरी तरह सांवले थे
मोदी के 'कांग्रेस मुक्त भारत' नारे पर राहुल बोले कि अगर उनकी (पीएम) बात सुनी जा रही होती तो हर रैली में वह सिर्फ कांग्रेस की बात ना करते। राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस पुरानी पार्टी है और उसको मिटाना असंभव है।
राहुल ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के 'नीच' वाले बयान पर भी बात की। राहुल बोले कि ऐसी राजनीति नहीं होनी चाहिए और सबको प्यार से बात करनी चाहिए। वह बोले कि मुझे लगता है कि विचारधारा में अंतर होने के बावजूद सब ठीक तरीके से और प्यार से होना चाहिए।