कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के सभी नागरिकों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि टीके की जरूरत को लेकर बहस करना हास्यास्पद है। देश के हर नागरिक को सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, जरूरतों और इच्छाओं पर बहस करना बेकार है। देश के हर नागरिक को सुरक्षित जीवन जीने का हक है।
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी टीकाकरण के लिए उम्र सीमा में ढील देने का अनुरोध किया था।