फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में किसानों के बदतर हालात, 3 साल में 9 हजार ने की आत्महत्या: राहुल

Fri, 08 Sep 2017 03:37 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों की दयनीय स्थिति और खराब हालत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश को भले ही उद्योगपतियों की जरूरत हो, लेकिन किसान के बिना देश का पेट नहीं भरा जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य में सूखे और कर्ज के बोझ में डूबे किसानों की आत्महत्या पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में 9 हजार से ज्यादा किसान महाराष्ट्र में आत्महत्या कर चुके हैं।
  Main samajhta hu desh ko udyogpatiyo ki zarurat hai, lekin desh ko kisaan ki bhi zarurat hai: Rahul Gandhi in Nanded, Maharashtra pic.twitter.com/2L9w35Z4nn — ANI (@ANI) September 8, 2017  
विज्ञापन
Nine thousand farmers in Maharashtra have committed suicide in last three years: Rahul Gandhi in Nanded pic.twitter.com/KQd4XpuP2Z — ANI (@ANI) September 8, 2017
इससे पहले भी राहुल गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। राहुल गांधी ने जीएसटी को लेकर कहा कि इसकी मार सबसे ज्यादा छोटे व्यापारियों पर पड़ रही है। अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर भाषण दे रहे राहुल ने कहा कि गुजरात की रीड़ की हड्डी छोटे व्यापारियों को चोंट मारी गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ड्रामा किया, क्योंकि रात 12 बजे जीएसटी लागू कर दिया, अगर आप सही होते तो पहले इसका ट्रायल पीयरिड जरूर होता। वहीं राहुल ने नोटबंदी पर भी सरकार की किरकिरी की और कहा कि नोटबंदी की वजह से विकास दर गिरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें