फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिजीत बनर्जी ने दिया था 'न्याय' का विचार: राहुल गांधी ने कहा- मोदीनॉमिक्स ने गरीबी को बढ़ाया

Mon, 14 Oct 2019 06:59 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी को बधाई दी है और नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। गांधी ने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल महत्वाकांक्षी न्यूनतम आय योजना 'न्याय' को तैयार करने में अभिजीत ने मदद की थी, जिसमें गरीबी को खत्म करने और भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का सामर्थ्य था। 
विज्ञापन

 


राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने पर अभिजीत बनर्जी को बधाई। अभिजीत ने न्याय (NYAY) की अवधारणा तैयार करने में मदद की थी, जिसमें गरीबी को खत्म करने और भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की ताकत थी। इसके बजाय अब हमारे पास मोदीनॉमिक्स है, जो अर्थव्यवस्था को नष्ट कर रहा है और गरीबी को बढ़ा रहा है।"
 


बता दें कि कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी घोषणापत्र में 'न्यूनतम आय गारंटी योजना' (एमआईजीएस) का वादा किया गया था, जिसे औपचारिक रूप से न्यूनतम आय योजना (NYAY) कहा जाता है। इस योजना के तहत पांच करोड़ 'गरीब परिवारों' को, जिसमें 25 करोड़ लोगों शामिल होते, उन्हें 6,000 रुपये प्रति महीने या साल में 72,000 रुपये की न्यूनतम आय गारंटी का वादा किया गया था। 
विज्ञापन


साल 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो को दिया जाएगा। उनके साथ ही अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। तीनों को संयुक्त रूप से यह सम्मान दिया जाएगा। नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि तीनों अर्थशास्त्रियों को 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरीबी कम करने के उनके प्रयोगात्मक नजरिए' के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें