कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर डेटा विश्लेषण का दावा
कांग्रेस नेता ने इससे पहले गुरुवार को एक वीडियो के माध्यम से चुनाव आयोग को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने कर्नाटक की बंगलूरू सेंट्रल लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 1,00,250 वोट चोरी हुए। उन्होंने बताया कि यह चोरी 5 अलग-अलग तरीकों से की गई, जिसमें डुप्लीकेट वोटर के 11,965, फर्जी या गलत पते वाले वोटर के 40,009, एक ही पते पर दर्ज सैकड़ों वोटर के 10,452, गलत फोटो वाले वोटर के 4,132 इसके साथ ही फॉर्म-6 का गलत इस्तेमाल के 33,692 मामले है।
गुरकीरत सिंह डांग नामक व्यक्ति का दिया उदाहरण
साथ ही उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि
'गुरकीरत सिंह डांग' नामक व्यक्ति वोटर लिस्ट में चार अलग-अलग बूथों पर दर्ज है। वहीं एक और व्यक्ति दो अलग-अलग राज्यों में वोटर लिस्ट में है। राहुल ने बताया कि हजारों वोटर ऐसे पते पर दर्ज हैं जो मौजूद ही नहीं हैं, जैसे घर का नंबर 0। वहीं घर नंबर 35 पर 80 वोटर पंजीकृत हैं।
ये भी पढ़ें:- Bihar SIR: 'हमेशा की तरह राहुल दावे और आपत्तियां चुनाव के बाद ही देंगे?' चुनाव आयोग का कांग्रेस नेता पर कटाक्ष
हालांकि राहुल गांधी के आरोपों पर कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जवाब दिया। साथ ही राहुल गांधी से आग्रह किया है कि जिन वोटर्स की गलत एंट्री या डिलीशन का उन्होंने दावा किया है, उनके नाम और विवरण एक हस्ताक्षरित घोषणा पत्र के साथ आयोग को भेजें, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाया देशद्रोह करने का आरोप
राहुल ने चुनाव आयोग को खुली चेतावनी देते हुए कहा मैं चुनाव आयोग और उसके अधिकारियों से साफ कहता हूं जो आप कर रहे हैं वो देशद्रोह है। वक्त आएगा, हम आपको पकड़ेंगे और छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ वोटर जोड़ने वाले मामलों की जांच की है, जबकि वोटर हटाने के मामले इससे भी ज्यादा हो सकते हैं। चुनावों के नतीजे जनता के मूड से उलट क्यों आते हैं?साथ ही राहुल ने बताया कि कई बार उन्होंने महसूस किया कि जनता में गुस्सा था, फिर भी कांग्रेस चुनाव हार गई। उदाहरण देते हुए उन्होंने उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की घटनाओं को याद किया और कहा कि कई जगह
"चमत्कारी वोटर" सामने आए, जो अचानक लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच वोटर लिस्ट में जुड़ गए और उनका वोट सीधा भाजपा को गया।