गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी जमकर एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से सवाल पूछने के क्रम को जारी रखते हुए छठवां सवाल पूछा है। राहुल ने कहा कि भाजपा की जनता पर दोहरी मार पड़ी है, एक तरफ युवा बेरोजगार हैं और दूसरी तरफ लाखों फिक्स पगार पाने वाले और कांट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी परेशान हैं।
पढ़ें: राहुल के नामांकन पर PM का वार- कांग्रेस पार्टी नहीं कुनबा, उन्हें औरंगजेब राज मुबारक
राहुल ने कहा कि 7वें वेतन आयोग में 18000 रुपये मासिक होने के बावजूद फिक्स और कांट्रैक्ट पगार 5500 रुपये और 10000 क्यों है। आपको बता दें कि राहुल गांधी आजकल सोशल मीडिया पर गुजरात में पिछले 22 सालों में क्या विकास हुआ उसको लेकर भाजपा को घेर रहे हैं।
22 सालों का हिसाब#गुजरात_मांगे_जवाब
प्रधानमंत्रीजी- 6ठा सवाल:
भाजपा की दोहरी मार
एक तरफ युवा बेरोजगार
दूसरी तरफ़ लाखों
फिक्स पगार और कांट्रैक्ट कर्मचारी बेज़ार
7वें वेतन आयोग में ₹18000 मासिक होने के बावजूद फिक्स और कांट्रैक्ट पगार ₹5500 और ₹10000 क्यों? pic.twitter.com/KngeBgLlVp
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 4, 2017
इससे पहले राहुल ने पीएम पर तंज कसते हुए पांचवा सवाल पूछा था कि गुजरात की बहनों से सिर्फ़ वादा किया, पूरा करने का कभी इरादा नहीं था। उन्होंने शनिवार (2 दिसंबर) को लिखा कि प्रधानमंत्री जी- चौथा सवाल, सरकारी स्कूल-कॉलेज की कीमत पर किया शिक्षा का व्यापार, महंगी फीस से पड़ी हर छात्र पर मार, न्यू इंडिया का सपना कैसे होगा साकार? सरकारी शिक्षा पर खर्च में गुजरात देश में 26वें स्थान पर क्यों? युवाओं ने क्या गलती की है?