फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाना: राहुल गांधी बोले- अब आरएसएस को नहीं कहूंगा संघ परिवार, फैमिली जैसे लक्षण नहीं

Thu, 25 Mar 2021 04:29 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर साधा निशाना
  • ट्वीट कर आरएसएस पर जमकर बरसे राहुल गांधी
  • संघ पर एक विशेष विचार को आगे बढ़ाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब वह आरएसएस को संघ परिवार नहीं कहेंगे, क्योंकि उसमें फैमिली जैसे लक्षण नहीं हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी अक्सर अपने भाषणों में आरएसएस को निशाने पर लेते रहे हैं। वहीं, चुनावी रैलियों के दौरान भी उन्होंने नागपुर का नाम लेकर कई बार आरएसएस को आड़े हाथों लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

बता दें कि आरएसएस को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मेरा मानना है कि आरएसएस व संबंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं। परिवार में महिलाएं होती हैं। बुजुर्गों के लिए सम्मान होता है। करुणा और स्नेह की भावना होती है, जो आरएसएस में नहीं है। अब आरएसएस को संघ परिवार नहीं कहूंगा।'

चुनावी रैली में भी साधा था निशाना

बता दें कि असम में चुनावी रैली के दौरान भी राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि नागपुर की एक शक्ति पूरे देश को नियंत्रित नहीं कर सकती। नागपुर से असम को नियंत्रित नहीं किया जा सकता। वहीं, तमिलनाडु में उन्होंने कहा था कि भाजपा का पैतृक संगठन तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकता और इसका फैसला राज्य की जनता एवं इसके युवा करेंगे। 
विज्ञापन

आरएसएस पर लगाया था यह आरोप

गौरतलब है कि अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एक वर्चुअल कार्यक्रम में भी राहुल गांधी ने आरएसएस पर जमकर हमला बोला था। भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु के साथ हुए एक संवाद के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि आरएसएस अपने द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों का इस्तेमाल विश्व के बारे में एक विशेष विचार को आगे बढ़ाती है जैसे पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामी मदरसे करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें