कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फ्रांस के रॉफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रिलायंस कंपनी पर निशाना साधा है। राहुल ने रॉफेल सौदे को लेकर ट्वीट कर कुछ सवाल उठाए हैं। साथ ही पीएम से सवाल नहीं पूछने को लेकर मीडिया को भी आड़े हाथों लिया है।
पढ़ें: 'पप्पू' पर लगा बैन, अब इस शब्द से राहुल पर निशाना साध रही भाजपा
राहुल ने ट्वीट में कहा है कि सेल्फ रिलायंस स्पष्ट रूप से मेक इन इंडिया का एक महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा है कि क्या रॉफेल सौदे के लिए एयरोस्पेस में बिना अनुभव वाले रिलायंस पर कुछ स्पष्ट कर सकते हैं। उन्होंने लिखा है कि मोदी जी का सूट छोड़ना अच्छा है लेकिन लूट का क्या। दूसरी ओर राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर राहुल ने मीडिया से भी सवाल किए।
मीडिया राहुल से अयोध्या में श्री श्री रविशंकर की ओर से विभिन्न पक्षकारों से बातचीत पर प्रतिक्रिया चाह रहा था। राहुल ने कहा, ‘ये क्या हो रहा है। आप रॉफेल डील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से और अमित शाह से उनके पुत्र के बारे में सवाल क्यों नहीं पूछते।’राहुल बृहस्पतिवार सुबह असंगठित क्षेत्र कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों से मिलने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे।
पढ़ें: राफेल डील: राहुल ने पूछा- एयरोस्पेस में अनुभव नहीं रखने वाले को क्यों दिया काम?
मीडिया ने उनसे अयोध्या पर सवाल पूछा तो राहुल ने कहा कि आप मुझसे इतने सवाल करते हैं और मैं प्यार से खुलकर हर सवाल का जवाब देता हूं। साथ ही उन्होंने कहा, ‘आप लोग मोदी जी से रॉफेल डील के बारे में सवाल क्यों नहीं पूछ रहे हैं। अमित शह से उनके पुत्र के संबंध में सवाल क्यों नहीं पूछते। आखिर ये क्या हो रहा है।’ राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने रॉफेल की पूरी डील को बदल दिया, जिससे कि एक बिजनेस मैन को मदद पहुंचाई जा सके।