फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: फारूक अब्दुल्ला चर्चा में आने के लिए दे रहे PoK पर बयान

Thu, 16 Nov 2017 08:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर एक बार फिर सियासी गहमागहमी जारी है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि 70 साल बीत गए हैं। वहां पाकिस्तान है और यहां हिंदुस्तान है। 70 साल से ये पीओके को हासिल नहीं कर सके हैं और आज भी यह कहते हैं कि पीओके हमारा हिस्सा है।
विज्ञापन


कुछ ज्यादा पाक प्रेम दिखाते हुए कहा कि पीओके इनके बाप का हिस्सा नहीं है। कहा कि भारत-पाक को वार्ता शुरू करनी चाहिए। फारूक ने कहा, आखिर कब तक ऐसे ही बेगुनाह लोगों का खून घाटी में बहता रहेगा और हम यह कहते रहेंगे कि पीओके हमारा हिस्सा है। उन्होंने यह बयान लाइन ऑफ कंट्रोल के पास उड़ी सेक्टर में दिया।

इससे पहले भी फारूक ने पीओके को लेकर पाक प्रेम दिखाया था और पीओके को सीधे-सीधे पाकिस्तान का हिस्सा बताया था और कहा था कि उसे पाकिस्तान से कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने रियासत में पंचायत चुनाव पर कहा कि नेकां इसके लिए तैयार है।
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप मानते हैं कि फारूख अब्दुल्ला चर्चा में आने के लिएओ ही पीओके से संबंधित बयान देते हैं? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कुल 7266 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 86.4 फीसदी (6278 वोट) पाठकों ने माना कि पूर्व मुख्यमंत्री चर्चा में आने के लिए ऐसे बयान देते हैं। जबकि 11.45 फीसदी पाठक (832 वोट) लोगों का कहना है फारूख चर्चा में आने के लिए ऐसे बयान नहीं देते। वहीं, 2.15 फीसदी (156 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें