फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज- क्या अब भाषण ही शासन है?

Sat, 09 Dec 2017 11:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
गुजरात में पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 22 सालों से भाजपा की सरकार है, आखिर क्यों इस बार पीएम मोदी के भाषणों से विकास गायब है? 
विज्ञापन


पढ़ें: गुजरात चुनाव: PM मोदी और CM रूपाणी ने की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग की अपील

राहुल ने कहा कि उन्होंने गुजरात के रिपोर्ट कार्ड से 10 सवाल पूछे, लेकिन उनका भी जवाब नहीं मिला। पहले चरण का प्रचार ख़त्म होने तक घोषणा पत्र भी नहीं दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या अब ‘भाषण ही शासन’ है?

पढ़ें: गुजरात: दबाव में 'दिग्गज', एक बोला- 'पाला बदलने' के लिए 60 फोन कर चुकी है दूसरी पार्टी

राहुल ने गुजरात में पहले चरण के मतदान पर जनता से अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं की भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा होती है। पहली बार वोट डाल रहे युवाओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में 22 सालों से भाजपा की सरकार है।

मैं केवल इतना पूछूंगा-
क्या कारण है इस बार प्रधानमंत्री जी के भाषणों में ‘विकास’ गुम है?
मैंने गुजरात के रिपोर्ट कार्ड से 10 सवाल पूछे, उनका भी जवाब नहीं।
पहले चरण का प्रचार ख़त्म होने तक घोषणा पत्र नहीं।

तो क्या अब ‘भाषण ही शासन’ है?— Office of RG (@OfficeOfRG) December 9, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें