फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अगस्त तक 20 लाख के पार हो जाएंगे कोरोना के मरीज, ठोस कदम उठाए सरकार: राहुल गांधी

Fri, 17 Jul 2020 10:02 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख से अधिक हो जाने को लेकर शुक्रवार को कहा कि अगर कोविड-19 इसी तेजी से फैला तो 10 अगस्त तक संक्रमण के मामले 20 लाख के पार चले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस महामारी को रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, 10,00,000 का आंकड़ा पार हो गया। इसी तेजी से कोविड-19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज्यादा संक्रमित होंगे। सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिएं।

गौरतलब है कि देश में शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 34,956 मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 10,03,832 पर पहुंच गए तथा 687 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 25,602 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें