फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन दोकलम में हैलीपैड और एयरपोर्ट बना रहा है, PM मोदी चुप हैं: राहुल गांधी

Wed, 21 Mar 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में आयोजित कांग्रेस की चुनावी रैली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चीन और दोकलम मामले पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि चीन बॉर्डर के पास दोकलम में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण एयरपोर्ट और हैलीपैड बना रहा है। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री चुप हैं। राहुल ने कहा कि चीन की हरकतों को पीएम लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। वह भ्रष्टाचार को मिटाने की बात करते हैं लेकिन ऐसे भ्रष्ट नेताओं के साथ दिखाई देते हैं जो जेल की हवा खा चुके हैं। इन भ्रष्ट नेताओं में एक ऐसे व्यक्ति भी हैं, जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।

विज्ञापन


राहुल ने रैली में आये लोगों से कहा, 'आप लोगों ने 1978 में चिकमगलूर से मेरी दादी इंदिरा गांधी जी को उप चुनाव में जीत दिलवाई थी, मैं इसे कभी नहीं भूल सकता। आप को जब भी मेरी जरूरत होगी मैं हाजिर रहूंगा।' बता दें कि जल्द ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस आक्रामक चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

दोकलम में चीन ने बनाई 1.3 किलोमीटर सड़क

गौरतलब है कि सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राई जंक्शन के पास दोकलम में चीन ने रोड और दूसरे मिलिट्री कंस्ट्रक्शन के जरिए भारत की सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ा दी है। भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुए कड़े गतिरोध के बावजूद दोकलम में डटे रहने का मुख्य कारण यही था। उन्होंने सर्दियों के दौरान नई सड़क बना डाली ताकि इसके जरिए वह दक्षिणी दोकलम तक आसानी से पहुंच सके। इसी स्थान को लेकर चीन और भूटान के बीच विवाद है। 

सूत्रों का कहना है कि दोकलम में चीनी सैनिकों के आगे बढ़ने से भारत के लिए गंभीर सुरक्षा संबंधी नतीजे सामने आ सकते हैं। दोकलम में उन्होंने 1.3 किलोमीटर लंबी नई सड़क बना ली है और इस स्थान से 4 किलोमीटर दूर कम्युनिकेशन ट्रेन्चिस का निर्माण किया है। इस रोड के जरिए चीनी सैनिक दक्षिण दोकलम में स्थित जम्फेरी रिज तक पहुंच सकते हैं।

पिछले साल जून में जब चीनी सैनिक दोकलम में सड़क बना रहे थे तब भारतीय जवानों ने उन्हें रोक दिया था। इस वजह से दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गए थे और दोनों देशों के बीच तनाव के हालात पैदा हो गए थे। जिसे लेकर 73 दिनों तक गतिरोध जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें