फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया खुलासा, श्रीलंका में किस क्रिकेटर ने कांच तोड़ने की शर्मनाक हरकत की

Wed, 21 Mar 2018 04:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bangladesh cricket team
विज्ञापन

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए निदाहास ट्रॉफी टी-20 ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में बांग्लादेश की जीत के बाद उसके ड्रेसिंग रूम में तोड़फोड़ और शीशा तोड़ने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने ही ड्रेसिंग रूम का शीशा तोड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक मूवनपिक होटल इस मैच में दोनों टीमों की कैटरिंग कर रही थी और उनमें से एक कैटर ने मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड को शाकिब अल हसन का नाम दिया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच का यह मामला आखिरी ओवर का था। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को आउट दे दिया गया था, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ियों का कहना था की गेंद की ऊंचाई ज्यादा थी, इसके बावूजद लेग अंपायर ने उसे नो बॉल नहीं दिया।

इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे महमदुल्लाह को मैदान छोड़कर वापस आने को कहा। काफी देर कहा सुनी होने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी दोबारा मैच करवाने के लिए राजी हुए। यह मामला सामने आने के बाद ग्राउंड के कर्मचारियों से सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाकिब अल हसन - फोटो : ESPN
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच हुआ ये सेमीफाइनल का मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ था। बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 बॉल पर 12 रन की जरूरत थी। बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी महमदुल्ला ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीत लिया था। जीत के बाद तोड़फोड़ की हरकतें देखी गई थी और ड्रेसिंग रूम का दरवाजा टूटा हुआ पाया गया था।

बता दें कि इस मामले में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के तहत उनके मैच का 25 प्रतिशत फीस भी काटी गई थी। इस मैच में बांग्लादेशी खिलाड़ी नुरुल हसन की श्रीलंका के कप्तान थिसारा पेरेरा के साथ भी अनबन हुई थी, जिसके बाद हसन पर मैच का 25 प्रतिशत फीस और एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें