फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: सीएम प्रमोद सावंत बोले, चीन के लिए राहुल गांधी का प्यार सीमाओं से बहुत आगे निकल गया

Mon, 19 Dec 2022 01:15 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, पणजी।

सार

सीएम सावंत ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की भी आलोचना की। 
विज्ञापन
Goa CM Pramod Sawant on Alwar incident - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि चीन के लिए राहुल गांधी का प्यार सीमाओं से बहुत आगे निकल गया है। कांग्रेस नेता की भारत के एक राजनीतिक दल तथा हमारे प्रधानमंत्री के लिए उनकी नफरत अनंत तक चली गई है। सावंत ने चीन के युद्ध की तैयारी करने और भारत सरकार के सोए रहने संबंधी राहुल की टिप्पणी पर यह बात कही। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की भी आलोचना की। 

विज्ञापन


सावंत ने ट्वीट किया,  भारतीय सशस्त्र बल वीरता एवं साहस के साथ सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। भारत के लोग दिल से सशस्त्र बलों को प्यार करते हैं, उनका सम्मान और समर्थन करते हैं। मालूम हो कि राहुल ने जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और सरकार सोई हुई है। सरकार इस खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें