फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे पिता ने देश के लिए जान दी, यह सच नहीं बदलने वाला: राहुल

Sun, 15 Jul 2018 02:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स वेब सिरीज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी का प्रयोग किए जाने के मामले में राहुल ने ट्वीट कर अपना पक्ष रखा है। राहुल ने शनिवार को कहा, ‘मेरे पिता देश के लिए जिए और मरे। किसी काल्पनिक वेब सीरिज के किसी पात्र के नजरिए से यह सच नहीं बदलने वाला है।’ उन्होंने कहा कि भाजपा/आरएसएस का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर निगरानी और नियंत्रण होना चाहिए। मेरा मानना है कि यह आजादी हमारा बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार है।’ 

विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल के एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने सैक्रेड गेम्स के उस एपिसोड पर आपत्ति जताई थी, जिसमें राजीव गांधी को नवाजुद्दीन के किरदार द्वारा 'फट्टू' बताया गया है। इसको अंग्रेजी सबटाइटल में आपत्तिजनक शब्द से अनुवादित किया गया है।

37 साल के कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव सिन्हा ने पुलिस में इसकी शिकायत कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें