फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी और प्रियंका समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने विजयदशमी पर शुभकामनाएं दीं

Tue, 08 Oct 2019 02:10 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी(File Photo) - फोटो : twitter
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन






राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय सार्वभौमिक सत्य है। आज हम इसका उत्सव मना रहे हैं और सत्य में अपना विश्वास एक बार फिर प्रकट करते हैं। उन्होंने आगे लिखा- दशहरा के शुभ अवसर पर आप सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत, अभिमान पर सरलता की जीत के पर्व विजयदशमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।





कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई वरिष्ठ नेताओं ने भी विजयदशमी पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें