फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharastra: नागपुर में राहुल और प्रियंका गांधी की होगी जनसभा, अहमदनगर हिंसा में 19 गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2023 04:06 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, नागपुर/पुणे

सार

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि रैली की तारीख 10 अप्रैल को ठाणे में होने वाली कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में तय की जाएगी। पटोले ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर लोगों के बुनियादी मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Rahul gandhi, Priyanka gandhi - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि पार्टी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एक जनसभा 20 से 25 अप्रैल के बीच नागपुर में होने की संभावना है। हालांकि, अभी जनसभा की तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रैली की तारीख 10 अप्रैल को ठाणे में होने वाली कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में तय की जाएगी। पटोले ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोगों के बुनियादी मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने हिंदुत्व के दिवंगत विचारक वीडी सावरकर के सम्मान में 'सावरकर गौरव यात्रा' निकालने को लेकर भगवा पार्टी पर निशाना साधते हुए पूछा, 'क्या भाजपा ने राज्य में हो रही किसानों की आत्महत्याओं के खिलाफ कोई यात्रा निकाली?' "क्या गौरव यात्रा इसलिए निकाली जा रही है क्योंकि किसानों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जा रही है और उनकी उपज का अच्छा मूल्य नहीं मिल रहा है? उन्होंने कहा कि गरीबों को उचित भोजन नहीं मिल पा रहा है।

अहमदनगर में दो गुटों के बीच झड़प में चार घायल
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दो समूहों के बीच हुई झड़प में चार लोग घायल हो गए। दंगाइयों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव किया। पुलिस ने मंगलवार देर शाम अहमदनगर-संभाजीनगर रोड पर वारुलवाड़ी के पास गजराज नगर में हुई इस घटना के सिलसिले में दो अपराध दर्ज किए और 19 लोगों को गिरफ्तार किया। झड़प को देखते हुए अहमदनगर के विभिन्न हिस्सों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर दो मुकदमे दर्ज किए गए है। 
विज्ञापन


गजराज नगर इलाके में एक मस्जिद के पास से गुजर रहे युवक के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। जिसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गया और उनके बीच जमकर पथराव हुआ। अहमदनगर के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर स्टेटस पोस्ट करने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हुई।
पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने कहा कि दंगों से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किए गए दो मामलों में अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, कुछ लोग झूठी खबर फैला रहे हैं कि मंदिर की तरफ से पत्थर फेंके गए, लेकिन अब तक की जांच में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले संदेशों को फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें