परिसीमन विधेयक के विरोध में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने शनिवार को बैठक कर रणनीति बनाई। वहीं, परिसीम बिल को लेकर राहुल गांधी शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच टकराव तेज हो गया है। लोकसभा में सोमवार को संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किए जाने की तैयारी के बीच कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने इसके विरोध की रणनीति बनाई है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई। बैठक खत्म हो चुकी है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर पार्टी और विपक्ष का रुख सामने रखेंगे।
विज्ञापन
अब सभी की नजरें राहुल गांधी की शाम पांच बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हैं। माना जा रहा है कि परिसीमन विधेयक को लेकर कांग्रेस और विपक्ष अपनी आपत्तियां सामने रखेंगे। सोमवार को लोकसभा में विधेयक पेश होने से पहले गठबंधन डीएमके और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को साथ लाने की कोशिश करेगा। विपक्ष की रणनीति इस विधेयक के राजनीतिक और संवैधानिक प्रभावों को प्रमुखता से उठाने की है।