फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का पीएम मोदी पर तंज, कहा- कोविड, जीएसटी और नोटबंदी की विफलताओं पर हार्वर्ड में होगा अध्ययन

Mon, 06 Jul 2020 12:01 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। राहुल ने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए सोमवार को कहा कि कोविड-19, नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़ी विफलताएं भविष्य में 'हार्वर्ड बिजनेस स्कूल' में अध्ययन का विषय होंगी।

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना को 21 दिनों में पराजित करने से जुड़े एक बयान का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, भविष्य में कोविड-19, नोटबंदी और जीएसटी से जुड़ी विफलताएं हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में अध्ययन का विषय होंगी। 
 

राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की एक क्लिप भी ट्वीट के साथ संलग्न की, जिसमें एक ग्राफ को प्रदर्शित किया गया है जो देश में बढ़ रहे कोविड-19 मामलों की संख्या को दर्शाता है और बताता है कि भारत कोविड-19 मामलों में वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेना की बहादुरी पर सवाल न उठाएं राहुल, रक्षा मामलों की बैठक तक में नहीं लिया भाग : नड्डा
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को देश में कोविड-19 के 24,248 नए मामले सामने आए तथा इस वायरस के कारण 425 और लोगों की जान गई। इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों एवं मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर क्रमश: 6,97,413 एवं 19,693 हो गई है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें