वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की मंगलवार को बंगलूरू में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गौरी की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सच कभी खामोश नहीं हो सकता, गौरी हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।
राहुल गांधी ने गौरी लंकेश की मौत का आरोप आरएसएस-बीजेपी पर लगाया है। उन्होंने कहा कि जो भी बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ बोलता है, उसे पीटा जाता है, उसपर हमला किया जाता है और मार डाला जाता है।
PM is a skilled Hindutva politician. Unke shabdo mein 2 meanings hote hain. Unke base ke liye ek hota hai, baaki duniya ke liye alag: RG pic.twitter.com/Hy4dCp50J7
— ANI (@ANI) September 6, 2017
Anybody who speaks against ideology of BJP-RSS is pressured, beaten, attacked and even killed: Rahul Gandhi #GauriLankesh pic.twitter.com/V2h7vnXClk
— ANI (@ANI) September 6, 2017
साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बता की है। इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा जरूर मिलेगी। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएम दो तरह की बात करते हैं। उन्होंने हिंदुत्व को बढ़ावा दिया है। उनके शब्दों के दो मतलब होते हैं, उनके लिए कुछ और दुनिया के लिए कुछ और।
Spoke to CM (of Karnataka) & mentioned that people who did this must be caught & punished: Rahul Gandhi #GauriLankesh pic.twitter.com/CNH2u1U84i
— ANI (@ANI) September 6, 2017
गौरतलब है कि कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, 55 साल की गौरी कार से घर लौटी थीं और घर का गेट खोल रही थीं तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनपर गोलियां बरसा दीं। शुरुआती जांच में पता चला कि उन पर सात बार गोली चलाई गई थी, जिसमें से उन्हें तीन गोलियां लगीं।
वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राहुल के आरोप को आधारहीन बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान शर्मनाक है क्योंकि पीएम किसी पार्टी के नहीं बल्कि देश के हैं।
It is shameful because PM is of the country, he does not belong to any party: Nitin Gadkari on Rahul Gandhi remarks about PM #GauriLankesh pic.twitter.com/WNlcEoBrcV
— ANI (@ANI) September 6, 2017
Baseless allegation we have nothing to with #GauriLankeshMurder, onus to maintain law&order is on state govt, that is Cong: N.Gadkari on RG pic.twitter.com/Vhrp1itDn4
— ANI (@ANI) September 6, 2017