फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को राफेल डील पर जवाब नहीं मिल रहा है : अशोक गहलोत

Sun, 05 Aug 2018 01:23 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ashok gehlot
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष ने गुजरात विधानसभा चुनाव के समय से राफेल डील पर सवाल पूछना शुरू किया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भी जवाब मांगा, लेकिन आज तक उन्हें इसका उत्तर नहीं मिल पाया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इसी तरह से भ्रष्टाचार, बैंकिंग धोखाधड़ी समेत अन्य मुद्दों पर भी सरकार कोई उत्तर नहीं दे पा रही है।

कांग्रेस कार्यसमिति की यह बैठक राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई। स्वास्थ्यगत कारणों से यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी इसमें शामिल नहीं हो पाईं। बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अशोक गहलोत ने बताया कि पहला निर्णय यह हुआ है कि महीने-डेढ़ महीने के अंतराल पर नियमित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुआ करेगी। इस बैठक के इस अंतराल पर होने का मतलब है कि पार्टी चार राज्यों के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव और अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यसमिति में सभी तात्कालिक ज्वलंत मुद्दों व चुनौतियों पर चर्चा होगी। इसमें राज्यों में उठाए जाने वाले कदम, कांग्रेस के भीतर सुधार तथा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुद्दों को धार देने पर चर्चा होगी। बैठक में सोनिया गांधी को छोडक़र बाकी सभी सदस्य उपस्थिति थे।


 
विज्ञापन

एनआरसी पर बांट रही है भाजपा

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि भाजपा एनआरसी को लेकर असम, पश्चिम बंगाल में सामाजिक ताने-बाने को तोड़नेका षड्यंत्र कर रही है।

सुरजेवाला का कहना है कि कांग्रेस एनआरसी के विरोध में नहीं है। पार्टी उसकी प्रक्रिया का विरोध कर रही है। कांग्रेस का मानना है कि असम में नेपाली, बांग्लादेशी, हिन्दू, अल्पसंख्यक, गोरखा, सैनिक, समाजसेवी, देश के दूसरे हिस्सों के तमाम लोग रह रहे हैं। इसलिए कांग्रेस का मानना है कि वहां हर भारतीय को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए भरपूर पारदर्शी अवसर मिलना चाहिए।

मोदी सरकार फेल

कांग्रेस कार्यसमिति का मानना है कि मोदी सरकार चार साल के कामकाज में फेल हुई है। वह रोजगार नहीं दे पा रही है, अर्थव्यवस्था चरमराई है, भ्रष्टाचार के मामले में उसके पास जवाब नहीं है। इसलिए मोदी सरकार एनआरसी जैसे मुद्दों पर देश के सामाजिक तानेबाने को तोड़ने का षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस कार्यसमिति ने निर्णय लिया है कि वह मोदी सरकार और भाजपा के इस प्रयास को कामयाब नहीं होने देगी। इसके अलावा बैठक में राफेल डील में घोटाले पर चर्चा हुई। बैंकिंग फ्राड और सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें