प्रेस वार्ता में मौजूद दिल्ली तीर्थ यात्री सेवा समिति के चेयरमेन कमल बंसल ने बताया कि इस बार दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली में कावंड़ यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए दिल्ली सरकार पहले से भी बेहतर इंतजाम कर रही है!
दिल्ली सरकार ने इस बार 152 कैम्प लगाए हैं। हर बार ये कैम्प बांस बल्लियों और टेंट से बनाये जाते थे लेकिन इस बार दिल्ली सरकार कावंड़ यात्रियों के लिए जर्मन टेक्नोलॉजी वाले हेंगिंग पोर्टा केबिन लगवा रही है। ये पोर्टा केबिन केवल चार पिलर पर बन जाता है जिससे की पहले जितनी जगह में ही अधिक लोगो के रुकने का इंतजाम किया जा सकेगा। गर्मी की स्थिति को देखते हुए हर कैम्प से साथ एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है जो की वहां पानी की व्यस्था को सुनिश्चित करेगा।
कैंप में अक्सर शौचालय की समस्या रहती थी, इस बार एक प्राइवेट कम्पनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। प्राइवेट कम्पनी द्वारा सभी शिविरों के बाहर बढ़िया कंडीशन के और साफ़ सुथरे शौचालय उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि किसी भी शिव भक्त को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
देश भर से लोग कावंड लेने दिल्ली से होकर गुज़रते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे की किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।