फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: कोरोना में ऑक्सीजन की कमी से मरने वाले पीड़ितों के परिवारों से मिले राहुल गांधी

Fri, 30 Sep 2022 11:31 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, गुंडलूपेट (कटक)

सार

राहुल गांधी से बातचीत के दौरान पीड़ितों के परिजनों ने कर्नाटक की भाजपा सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया साथ ही कहा कि सरकार ने मरीजों की मौत की बात भी नहीं मानी। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा के तहत कर्नाटक चरण शुरू हो गया है। इस दौरान राहुल ने शुक्रवार को कोरोना में ऑक्सीजन की कमी से मरने वाले पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। मरीजों की तीन मई 2021 को ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई थी।

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, राहुल गांधी से बातचीत के दौरान पीड़ितों के परिजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया साथ ही कहा कि सरकार ने मरीजों की मौत की बात भी नहीं मानी। 

बयान में कहा गया कि ऑक्सीजन से मरने वालों की सरकार की आधिकारिक संख्या अभी भी तीन है। न्यू इंडिया में लोगों की संख्या कम हो गई है। साथ बताया कि परिवार के सदस्यों ने कर्नाटक कांग्रेस और उसके नेताओं का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


कर्नाटक कांग्रेस ने दुखद घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवारों को कांग्रेस के कोरोना फंड से प्रत्येक परिवार को एक लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया था। बयान में कहा गया कि छोटी बच्ची प्रतीक्षा के शब्दों ने सभी की भावुक कर दिया। जो अपनी मां के बारे में बता रही थी और उसके पिता कि मृत्यु हो चुकी है।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को तमिलनाडु के गुडलुर से चामराजनगर जिले के कर्नाटक में प्रवेश कर गई है। अगले 21 दिनों में यह यात्रा कर्नाटक के विभिन्न जिलों से होते हुए 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें