फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राहुल गांधी ने धारावी में चमड़ा उद्योग के कामगारों से की मुलाकात, कई निर्माण इकाइयों का किया दौरा

Thu, 06 Mar 2025 08:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुंबई के धारावी में चमड़ा उद्योग के कामगारों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता ने बताया कि इस दौरे का मकसद चमड़ा उद्योग के कामगारों के सामने आ रही चुनौतियों को समझना था।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मुंबई के धारावी में चमड़ा उद्योग के कामगारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की। कांग्रेस नेता ने बताया कि इस दौरे का मकसद चमड़ा उद्योग के कामगारों के सामने आ रही चुनौतियों को समझना था। उन्होंने धारावी में कई निर्माण इकाइयों का दौरा किया जिनमें से एक चमार स्टूडियो है, जिसे सुधीर राजभर ने स्थापित किया है। 

विज्ञापन

  
धारावी दुनिया के सबसे बड़े चमड़ा केंद्रों में से एक है, जहां हजारों चमड़ा निर्माण इकाइयां हैं और एक लाख से अधिक कामगार काम करते हैं। राहुल गांधी ने धारावी में चमड़ा उद्योग के कामगारों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश की। उन्होंने वहां के उद्यमियों से भी मुलाकात की। 

राहुल गांधी ने की चमार स्टूडियो के सुधीर राजभर की प्रशंसा
राहुल गांधी ने कहा, चमार स्टूडियो के सुधीर राजभर लाखों दलित युवाओं के जीवन और यात्रा को दर्शाते हैं। वह अत्यंत प्रतिभाशाली हैं, विचारों से भरे हुए हैं और कामयाब होने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन उन्हें अपने क्षेत्र के अभिजात वर्ग (एलीट क्लास) से जुड़ने का अवसर नहीं मिलता। उन्होंने कहा, हालांकि अपने समुदाय के कई अन्य लोगों के विपरीत उन्हें अपना नेटवर्क बनाने का अवसर मिला। उन्होंने धारावी के कारीगरों के छिपे हुए कौशल को समझा और एक ब्रांड बनाया, जो दुनिया के फैशन के सबसे प्रतिष्ठित गलियारों में पहचाना जाता है। 
विज्ञापन


पूरे देश में दोहराएंगे चमार स्टुडियो का मॉडल: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने कहा, चमार स्टुडियो की कामयाबी दर्शाती है कि पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक उद्यमिता कैसे एक साथ काम कर सकती हैं, ताकि कुशल कारीगरों को उनके अपने हाथों से हासिल की गई सफलता का हिस्सा मिल सके। राहुल गांधी ने कहा कि एक समृद्ध भारत केवल उत्पादन और भागीदार के जरिए ही बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, चमार स्टुडियो की सफलता यह दिखाती है कि यह मॉडल काम करता है और मुझे उम्मीद है कि हम इस मॉडल को पूरे भारत में दोहरा सकते हैं। चमड़ा उद्योग के कामगारों ने राहुल गांधी और उनके परिवार को चमड़े के बैग और वॉलेट उपहार में दिए। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें