फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिक्षा अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं': जनजातीय छात्रों से मुलाकात कर बोले राहुल गांधी; क्या हैं उनकी मांगें?

Thu, 03 Sep 2026 03:16 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नासिक।

सार

नासिक दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनजातीय छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इनमें मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्र भी शामिल थे। आश्रम स्कूलों की बदहाल स्थिति समेत कई मुद्दों पर प्रदर्शन के बीच राहुल ने क्या-क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
जनजातीय छात्रों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक दौरे के दौरान जनजातीय छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इसमें वे छात्र भी शामिल थे, जो अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं है। यह भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्था की ओर से वंचित समुदायों के छात्रों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने छात्रों से क्या कहा?
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक में जनजातीय छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इसमें वे छात्र भी शामिल थे, जो अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उन्होंने छात्रों की समस्याओं और मांगों को ध्यान से सुना।

विज्ञापन


लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि हर छात्र को पढ़ाई के लिए सम्मानजनक, सुरक्षित और पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल पाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित समुदायों के छात्रों की व्यवस्था की ओर से अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्हें व्यवस्था का समर्थन और हरसंभव मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं है। यह भारत के हर छात्र का अधिकार है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: जरांगे का अनशन खत्म करने से किया इनकार, पानी और सलाइन लिया; सरकार के सामने क्या शर्त रखी?

छात्र किन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे?
छात्र कई तरह की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इनमें जनजातीय समुदाय के लिए बनाए गए आश्रम स्कूलों की हालत का मुद्दा भी शामिल था। राहुल गांधी बुधवार को नासिक में थे। उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस के जिला स्तर के नेताओं से भी बातचीत की। उन्होंने नेताओं से पार्टी की विचारधारा पर मजबूती से कायम रहने को कहा। साथ ही, लोगों को न्याय दिलाने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें