फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया-राहुल ने अमेरिका-चीन सहित कई देशों के राजदूतों से की मुलाकात

Wed, 06 Mar 2019 03:37 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने जी-20 सदस्य देशों के राजदूतों से बुधवार को लंच पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजदूतों के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पहले यह कार्यक्रम गत 15 फरवरी को प्रस्तावित था, लेकिन 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। इस दोपहर भोज का आयोजन कांग्रेस के विदेश विभाग की ओर से दिल्ली के एक पंचसितारा होटल में किया गया।

भोज के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,  आज मैंने जी-20 देशों और कुछ पड़ोसी देशों के राजनयिकों से मुलाकात की। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। आतंकवाद के खिलाफ हम सब एकजुट हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे अपने दृष्टिकोण और विचार साझा करके अच्छा लगा और भविष्य में संवाद जारी रखने को इच्छुक हूं।' सूत्रों का कहना है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद पैदा हुए सुरक्षा हालात के मद्देनजर इस बैठक में पाकिस्तान के किसी राजनयिक को आमंत्रित नहीं किया गया।  बैठक में जी-20 देशों के अलावा पड़ोसी देशों-अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका के राजनयिक भी शामिल हुए। इसमें पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन तथा कुछ पूर्व भारतीय राजनयिकों ने भी शिरकत की।

 


कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने राजदूतों और जी-20 देशों के मिशन प्रमुखों के साथ इस बैठक में समन्वयक की भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, इस दोपहर भोज का आयोजन कांग्रेस के विदेश विभाग की ओर से किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें