फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कांग्रेस में फूट के डर से बेचैन राहुल गांधी, विधायकों की बुलाई बैठक

Tue, 05 Sep 2017 10:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : social media
विज्ञापन
बिहार में कांग्रेस विधायकों के बागी होने की खबरों के बीच पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विधायकों को मुलाकात के लिए बुधवार को दिल्ली बुलाया है। यहां कांग्रेस के 14 विधायकों ने पार्टी को अपने बागी तेवर दिखाए हैं। इन विधायकों के राज्य के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी जेडीयू में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

  Congress Vice President Rahul Gandhi summons Bihar Congress MLAs to Delhi, for a meeting tomorrow. — ANI (@ANI) September 5, 2017
पार्टी में पक रही इस खिचड़ी से बेखबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्य के नेताओं को खूब लताड़ लगा चुकी हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने नीतीश कुमार पर पार्टी के विधायकों को पद का लालच देकर अपने पाले में खींचने का आरोप लगाया है।

पढ़ें- सुशील मोदी की बहन करती थी सृजन के लिए हीरे की खरीद    

इससे पहले हाईकमान ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी और वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह को दिल्ली तलब किया था। इस बैठक के दौरान  दोनों नेताओं को कड़ा संदेश देने की खबर थी। दरअसल, कांग्रेस के विधायक नीतीश कुमार की पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनका तर्क है कि लालू यादव के  साथ रहने से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें