फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ मानहानि मामले में राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी, मुंबई पहुंचे

Thu, 04 Jul 2019 10:32 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की मानहानि से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होंगे। इसके लिए राहुल गांधी मुंबई पहुंच चुके हैं। पत्रकार गौरी लंकेश के हत्याकांड को भाजपा-आरएसएस की विचारधारा से जोड़ने वाली टिप्पणी करने के लिए राहुल के खिलाफ मानहानि का यह मामला एक संघ कार्यकर्ता ध्रुतिमान जोशी ने दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 


गौरी लंकेश की सितंबर, 2017 में बंगलूरू में उनके घर के बाहर कथित तौर पर दक्षिणपंथी विचारधारा वाले समूह के सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पेशे से वकील जोशी ने 2017 में ही राहुल गांधी, तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, माकपा और उसके महासचिव सीताराम येचुरी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। जोशी ने आरोप लगाया था कि लंकेश की हत्या के 24 घंटे के अंदर राहुल गांधी ने मीडिया से इस घंटना के पीछे भाजपा और आरएसएस की विचारधारा से जुड़े लोगों का हाथ होने का आरोप लगाया था। शिकायत में येचुरी पर भी इसी तरह का बयान देने का आरोप लगाया गया था। 

मझगांव की एक अदालत ने इस साल फरवरी में जोशी की शिकायत पर राहुल गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी को समन जारी किया था। हालांकि अदालत ने सोनिया गांधी और माकपा को इस मामले में पक्ष मानने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कहा था कि किसी की व्यक्तिगत टिप्पणी के लिए पार्टी जिम्मेदार नहीं हो सकती।
विज्ञापन


बता दें कि राहुल के खिलाफ एक अन्य आरएसएस कार्यकर्ता ने ठाणे जिले के भिवंडी में भी मानहानि का मामला दर्ज कराया हुआ है। यह मामला राहुल द्वारा महात्मा गांधी हत्याकांड के लिए कथित तौर पर संघ को आरोपी कहे जाने के खिलाफ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें