राहुल के गुपचुप विदेश दौरे की खबर मीडिया में आने के बाद अब उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी है। राहुल ने ट्वीट में लिखा,''अगले कुछ दिनों तक यात्रा पर रहुंगा, नए साल पर आप सभी की सफलता और खुशी की कामना करता हूं।''
राहुल पिछली बार भी वह नए साल के मौके पर देश में नहीं थे। इससे पहले सूत्रों के हवाले से खबर लग रही थी कि वह पिछले बुधवार को लंदन के लिए रवाना हो गए थे। हालांकि कांग्रेस इस बात से इनकार कर रही थी। कांग्रेस के कुछ नेता अब भी यही कह रहे हैं कि राहुल देश में ही हैं और नए साल के बाद हो सकता है कि वह बाहर जाएं।
इससे पहले राहुल जब भी विदेश दौरे पर गए, उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। सूत्रों की मानें तो राहुल का विदेश दौरा पूरे हफ्ते भर का हो सकता है।
राहुल ऐसे वक्त विदेश दौरे पर गए हैं जब यूपी की सपा सरकार में सियासी उथल-पुथल चरम पर है और वह नोटबंदी के खिलाफ जनता के सामने खुद को पहले से ज्यादा मुखर साबित करने और पीएम नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार के निजी हमले करने में सफल साबित होते दिखे हैं।
पिछले साल 28 दिसंबर को जब राहुल विदेश गए थे और नए साल का जश्न वहीं मनाया था। विदेश जाने से पहले उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा था कि मैं कुछ दिनों के लिए यूरोप की यात्रा पर रहूंगा, सभी को नया साल मुबारक।
I will be traveling for the next few days.Happy New Year to everyone,wishing you and your loved ones success & happiness in this coming year
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 31, 2016