फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने रुद्रपुर में की खाट वार्ता, किसानों से किया कर्ज माफी का वादा

Tue, 06 Sep 2016 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांध्‍ाी चाय पीते हुए
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को यूपी के रुद्रपुर से 'किसान यात्रा' की शुरुआत कर दी है। किसान यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने देवरिया के कंचनपुर में एक दलित परिवार संग चाय का आनंद लिया। 
विज्ञापन


2500 किमी लंबी यात्रा रुद्रपुर तहसील से शुरू होकर दिल्ली तक जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस यात्रा में राहुल तकरीबन 25 हजार किसानों से सीधे तौर पर कनेक्ट हो सकेंगे।

राहुल ने लोगों को बताया कि केंद्र में उनकी सरकार थी तो देश भर के किसानों के 75 हजार करोड़ रुपए कर्ज माफ किए गए। यूपी में सरकार आई तो यहां के किसानों के कर्ज माफ करेंगे। बिजली का बिल हाफ करेंगे और किसानों के उपज की वाजिब कीमत दिलाएंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी की यह यात्रा खाटों की वजह से ज्यादा चर्चा में है। रणनीति बनाई गई है कि वह खाटों पर बैठकर ही किसानों के साथ परिचर्चा करेंगे। इसके लिए तकरीबन 1500 खाटों को मंगाया गया है। समझा जा रहा है कि इस रणनीति के पीछे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर हैं।

इस दौरान राहुल ने कहा,  'किसान आधा समय अपने खेत में लगाता और बाकी समय या तो मजदूरी करता है या शहर में जाने की कोशिश करता है। संसद में मैंने एक सवाल पूछा था, जिसका जवाब नहीं मिला। मैंने सवाल पूछा था कि किसान को बाजार से अच्छा रेट क्यों नहीं मिलता है। लागत बिचौलियों की जेब में जाती है। इस पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। मैंने मोदी जी से कहा है कि आप किसानों की रक्षा करिए। इसके लिए तीन तरीके अपनाइए।'

 

राहुल ने तीन मांगें रखीं

राहुल गांधी
राहुल ने सरकार से रखीं ये तीन मांगे 'पिछले साल मोदी जी की सरकार ने देश के बड़े उद्योगपति दोस्तों के हजारों करोड़ रुपए माफ किए।

मेरी मांग है कि उनके कर्ज माफ किए तो किसानों का क्यों नहीं करते? जैसे कांग्रेस ने 70 हजार करोड़ रुपए माफ किया था वैसे ही मोदी सरकार भी माफ करें। 

किसानों के बिजली बिल को क्यों नहीं आधा करते हैं? कांग्रेस ने मनरेगा और किसानों का कर्ज माफ कर एमएसटी को बढ़ाया था। लेकिन, मोदी सरकार में एमएसटी घट गया। मोदी जी से हमारी मांग है कि इन तीनों मांगों को मानी जाए।'

पूरे उत्तर प्रदेश सभाएं करके सुनेंगे किसानों का दर्द

राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सभाएं करके वह लोगों के दुख दर्द को सुनकर इसे मोदी जी को सुनाएंगे। उन्हें बताया गया है कि एक जमाने में इस जीले में 14 चीनी मीलें होती थीं। इसे चीनी का कटोरा कहा जाता था।

आज सभी बंद हैं। इसके जिम्मेदार भारत सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार है। भारत सरकार इसके बारे में कुछ करती क्यों नहींहै।

हम आश्वस्त करते हैं कि न तो हमारी दिल्ली में सरकार में है और न ही प्रेदश में, लेकिन उनकी समस्याओं के निवारण के लिए वह लगातार प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर से जाएंगे देवरिया

राहुल गांधी
रुद्रपुर में किसानों से संवाद बनाने के लिए राहुल लीलावती देवी स्टेडियम में शाम 5.30 बजे खाट चौपाल लगाएंगे। 

रात करीब 8 बजे वह गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां 15 मील चौराहे पर यात्रा का स्वागत किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे। कूड़ाघा

ट होते हुए राहुल सर्किट हाउस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद बुधवार की सुबह 10 बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाएंगे और इन्सेफ्लाइटिस के मरीजों से मिलेंगे।  11 बजे से शहर में लगभग 6 किमी तक उनका रोड शो शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें